सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress staged a protest against rising inflation.

Kotdwar News: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 17 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Congress staged a protest against rising inflation.
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला

नई टिहरी/चंबा। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बौराड़ी के गणेश चौक, चंबा और कंडीसौड़ बाजार में आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फुंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है।
प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और महामंत्री विजय गुनसोला ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। नीट पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हो गया है। चंबा में बीसी गबर सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण और शहर अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी ने कहा कि भाजपा देश की जनता को छलने का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने का सामना लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। वहीं कंडीसौड़ में प्रदर्शन के दौरान थौलधार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार ने कहा कि गरीबों की हितैशी बताने वाली केंद्र सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। महंगाई के कारण लोगों की थाली से दाल-रोटी छीनती जा रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, सोबन सिंह नेगी, सुमना रमोला, हरि सिंह मखलोगा, रोशन नौटियाल, कुलदीप पंवार, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed