फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat Swabhiman Nyas will distribute plants on Medicinal Herb Day.

Kotdwar News: जड़ी-बूटी दिवस पर पौधों का वितरण करेगा भारत स्वाभिमान न्यास

Sun, 05 Jul 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 05 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bharat Swabhiman Nyas will distribute plants on Medicinal Herb Day.
मासिक बैठक में लिया गया निर्णय, योग दिवस की सफलता पर साधकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक रविवार को टाटा परिसर स्थित योग कक्षा में आयोजित हुई। चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि इस खास मौके पर आमजन को औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी चंद्रकिशोर असवाल को सौंपी गई। राज्य कार्यकारी सदस्य अमित सजवाण, डॉ. रवि नेगी, भगवती प्रसाद जुयाल, अर्जुन भंडारी, देवेंद्र रावत आदि योग साधकों ने सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान टाटा योग कक्षा के सफल संचालन में योगदान देने पर पिंकी पोखरियाल, रोशनी देवी, दमयंती नौटियाल और सुशील चौहान को सम्मानित किया गया। अगली मासिक बैठक श्री गीता मंदिर योग कक्षा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गुरु राम राय योग कक्षा के साधकों सहित बीना रावत, यशोदा गोसाई, सुनीता बिष्ट, निर्मला तिवारी, सुनीता रावत, सुनैना राय समेत अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed