{"_id":"6a5633f29d7f1befd00673ee","slug":"bjp-triumphs-in-dcdf-election-ravindra-re-elected-as-chairman-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125057-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीसीडीएफ चुनाव में भाजपा का परचम, रवींद्र फिर बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीसीडीएफ चुनाव में भाजपा का परचम, रवींद्र फिर बने अध्यक्ष
Tue, 14 Jul 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन के विधायक बोले, प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र लगातार हो रहा मजबूत
कोटद्वार। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) कोटद्वार के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रदर्शन करते हुए अधिकांश पदों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रवींद्र सिंह नेगी विजयी रहे जबकि 12 निदेशक पदों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।
उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज कर पार्टी की बढ़त को और मजबूत किया। रवींद्र सिंह नेगी इससे पहले भी डीसीडीएफ के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा नेताओं ने चुनाव परिणाम को पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और प्रत्याशियों की कार्यशैली पर जनता की मुहर बताया। उनका कहना है कि मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताते हुए सहकारिता क्षेत्र में भी पार्टी को मजबूत जनादेश दिया है।
लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय, पंचायत के बाद अब सहकारिता चुनावों में भी भाजपा की जीत जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।