सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Called upon the workers to make the march a success

Kotdwar News: कार्यकर्ताओं से कूच को सफल बनाने का आह्वान किया

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Called upon the workers to make the march a success
विज्ञापन
पुरोला। आगामी 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई व लोकहित के मुद्दों को लेकर लोकभवन का घेराव करेगी। कूच की तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह पुरोला पहुंचे। उन्होंने यमुना घाटी के नौगांव, पुरोला व मोरी के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
Trending Videos


कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर यमुना घाटी के नौगांव, पुरोला व मोरी के दर्जनों विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस आमजन की आवाज उठाने वाली पार्टी है। दर्जनों लोगों के पार्टी में शामिल होने पर संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर चर्चा कर घेराव के लिए बूथ स्तर तक को पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस दिनेश चौहान, विजय पाल रावत, हरिमोहन सिंह नेगी, रोजी सिंह सोंदाण, हाकम सिंह रावत, शेर सिंह रावत, मोहन सिलवाल, अमर राठौर, कविंद्र असवाल आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed