सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Celebrating the 75th Foundation Day on April 15th

Kotdwar News: 15 अप्रैल को मनाएंगे 75वां स्थापना दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the 75th Foundation Day on April 15th
विज्ञापन
कोटद्वार। गौरव सैनिक पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स संगठन की बैठक में पूर्व सैनिकों की सर्वसम्मति से 15 अप्रैल को 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को पदमपुर सुखरो में संरक्षक सोहन सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने के साथ ही उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहता है। बैठक में संगठन सदस्यों एवं वीर नारियों से स्थापना दिवस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में गजराज सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, बलवान सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, शिव सिंह रावत, डबल सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed