फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commuting on the Chailusain-Devikhet road has become dangerous.

Kotdwar News: चैलूसैंण-देवीखेत मार्ग पर आवाजाही हुई खतरनाक

Wed, 15 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 15 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Commuting on the Chailusain-Devikhet road has become dangerous.
ग्रामीणों ने लोनिवि से तत्काल सुरक्षा कार्य कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। लगातार हो रही बारिश से द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण-देवीखेत मोटर मार्ग पर सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई स्थानों पर मलबा आने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) लैंसडौन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग की है।

ग्रामसभा पबेख के प्रधान ऋषि मोहन ध्यानी, तोताराम, अनिल कुमार, मदन मोहन, पंकज कुमार, अभिषेक आदि ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले चैलूसैंण से चार किलोमीटर आगे गदेरे में बना पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। गुरुवार की भारी बारिश के बाद पुश्ता पूरी तरह ढह गया, जिससे सड़क अंदर से खोखली और बेहद संकरी हो गई है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जबकि हल्के वाहन भी जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मामला विभाग के संज्ञान में है। आपदा मद से 10 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। पुश्ता निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, जेई लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed