फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Complaint regarding financial irregularities in Amrit Sarovar and Amrit Vatika.

Kotdwar News: अमृत सरोवर और अमृत वाटिका में वित्तीय अनियमितता की शिकायत

Wed, 08 Jul 2026 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Jul 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding financial irregularities in Amrit Sarovar and Amrit Vatika.
सरोवर पर लगाए जाने थे पांच लाख, लगाए गए तीन लाख
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की ओर से की गई मामले में कार्रवाई की मांग
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा के कांडई में अमृत सरोवर और अमृत वाटिका को स्थापित कराने में वित्तीय अनियमितता की शिकायत डीएम से की गई है। शिकायतकर्ता की ओर से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में अमृत सरोवर के निर्माण के लिए सरकार से बजट आवंटित किया गया था। दुगड्डा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कांडई के शहीद श्याम सिंह नेगी की स्मृति में वर्ष 2022 में कांडई के देवीडांडा में एक अमृत सरोवर की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

इसके लिए पांच लाख का बजट स्वीकृत किया गया था। कांडई के ग्रामीण व शहीद श्याम सिंह नेगी के पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी ने डीएम पौड़ी को पत्र भेजकर बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत पांच लाख में से केवल 2,99,676 रुपये खर्च करना बताया गया है। शेष धनराशि के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह नेगी ने पत्र में बताया कि बीडीओ दुगड्डा से उक्त निर्माण के संबंध में आख्या मांगी गई थी। बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत को जांच के लिए निर्देशित किया गया था। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि कांडई में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य के लिए पांच लाख का बजट स्वीकृत किया गया था। इसमें 2,99,676 रुपये व्यय किए गए। यह भी बताया गया कि अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शहीद श्याम सिंह नेगी के नाम पर नहीं कराया गया है।

इसके अलावा वर्ष 2023-24 में अमृत वाटिका का निर्माण कार्य भी हुआ था। इस पर 15,580 रुपये व्यय किए गए जबकि 24 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस संबंध में भी नरेंद्र सिंह नेगी की ओर से डीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्हाेंने दोनों मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed