फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Message of environmental protection given through rally and street play

Kotdwar News: रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 07 Jul 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through rally and street play
लैंसडौन। वन महोत्सव सप्ताह के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में पर्यावरण संरक्षण के लिए गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शिवाजी सदन के अर्निश तोमर प्रथम, नेहरू सदन के आयुष मिश्रा द्वितीय और सुभाष सदन की परिधि तृतीय रहीं। एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 30 पौधे लगाए। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। शताब्दी द्वार पर चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को मेरी पृथ्वी, मेरी जिम्मेदारी की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed