{"_id":"698dbb8d64dddb2c7b089202","slug":"complete-the-work-of-drinking-water-schemes-soon-arya-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-118027-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं का काम जल्द पूरा करें : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं का काम जल्द पूरा करें : आर्य
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जल संस्थान और जल निगम को दिए निर्देश
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल संस्थान और जल निगम को लंबित पेयजल योजनाओं का काम जल्द पूरा करने को कहा है। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोनों विभाग के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान और निगम के अभियंताओं ने बताया जिले में संचालित कुल 1293 पेयजल योजनाओं में से 82 योजनाएं वर्तमान में लंबित हैं। लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विभागों की ओर से संचालित सभी योजनाओं का विधिवत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कमी न रहे और जनता को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित हो।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने कहा कि एकल ग्राम पंपिंग योजनाओं के विलयीकरण के संबंध में ग्राम सभाओं की ओर से प्राप्त होने वाले सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करें। योजनाओं को व्यावहारिक बनाने के लिए स्थानीय निकाय और ग्राम सभाओं के फीडबैक को प्राथमिकता दें।
अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने कोटियाल गांव योजना का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। वर्तमान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला, ईई जल संस्थान एलसी रमोला, विनोद पांडेय, ईई जल निगम मधुकांत कोटियाल उपस्थित रहे।
Trending Videos