{"_id":"69bedad29cce681be20bf6aa","slug":"congratulated-the-newly-appointed-district-sainik-welfare-officer-kotdwar-news-c-5-1-drn1019-927465-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से सैनिक विश्राम गृह में समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों ने नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन एसपी सती (रि.) का अभिनंदन किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों हित में काम करने पर जोर देते हुए सभी से संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने नवनियुक्त जिला सैनिक एवं कल्याण अधिकारी के शानदार कार्यकाल में साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर सहायक अधिकारी जिला सैनिक बोर्ड लैंसडौन महेंद्र सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, गोपाल सिंह नेगी, ठाकुर सिंह गुसाईं, जीत सिंह भंडारी, सुदर्शन सिंह, डीएस रावत और दौलत सिंह आदि थे। संवाद