{"_id":"696cd1e45b7ca9be010a5d93","slug":"congress-workers-staged-a-protest-against-the-government-in-jaiharikhal-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121170-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जयहरीखाल में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जयहरीखाल में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की उठाई मांग
जयहरीखाल (कोटद्वार)। अंकिता भंडारी प्रकरण और मनरेगा योजना के परिवर्तन के विरोध में कांग्रेसियों ने जयहरीखाल बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने व मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग की।
रविवार को कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत खंतवाल की अगुवाई में जयहरीखाल बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का पुरजोर विरोध कर केंद्र सरकार से मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में सीबीआई जांच करा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने व मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग भी की।
प्रदर्शन में मनमोहन असवाल, दीपक चौहान, हरीश खंतवाल, पूर्व प्रमुख शिवचरण रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रावत, ज्योति देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, लीला देवी, रजनी गुसाईं आदि शामिल रहे।
Trending Videos