सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contractors' Association Extends Support to Striking Diploma Engineers

Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल को ठेकेदार संघ ने दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 07 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Contractors' Association Extends Support to Striking Diploma Engineers
विज्ञापन
तकनीकी कार्यों में राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने की उठी मांग
Trending Videos

कोटद्वार। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 27 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रही। लोनिवि, सिंचाई समेत सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कोटद्वार के सिंचाई निरीक्षण भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल को पर्वतीय ठेकेदार संघ ने अपना समर्थन दिया। ठेकेदारों ने तकनीकी कार्यों में राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने व अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाने की मांग की।
मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सुदेश बिंजोला ने की। पर्वतीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र पाल नेगी, उपाध्यक्ष किशोर लखेडा, दलीप बेबनी, कपिल कुमार, चंद्रमोहन सिंह नेगी, दिनेश रावत, गौरव रावत, राजेन्द्र असवाल, जयप्रकाश रावत, अनिल नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष कौशिद अली, आशीष असवाल, तेजेन्द्र रावत, संतोष भारद्वाज, मुनीश बावरा, दीपेन्द्र रावत, हरपाल, सत्येन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed