{"_id":"69d648d67ac1b581a502b41b","slug":"the-municipal-corporation-collected-60-tons-of-waste-from-the-malan-area-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122884-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर निगम ने मालन क्षेत्र से 60 टन कचरा एकत्र किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर निगम ने मालन क्षेत्र से 60 टन कचरा एकत्र किया
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से लगे थे ढेर
निगम ने स्कूली बच्चों के साथ कर्मचारियों की उतारी पूरी टीम
कोटद्वार। भाबर के हल्दूखाता और कंचनपुरी क्षेत्र में सड़क के किनारे मालन बीट में लगे कचरे के ढेर हटाने के लिए नगर निगम ने स्कूली बच्चों और नगर निगम की पूरी टीम उतार दी। करीब 50 लोगों की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरा कचरा एकत्र कर निगम की गाड़ियों से ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया। स्वच्छता अभियान की अगुवाई खुद नगर आयुक्त पीएल शाह ने की।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार 7 से 13 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटे मालन क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई जिसमें करीब 60 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया गया।
संग्रहित कचरे को निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे सड़कों के किनारे कचरा न फेंके और नगर निगम के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद और इंटरकालेज मोटाढाक के छात्र छात्राएं भी शामिल रहे।
Trending Videos