{"_id":"69d647b298c0e1db9507ccdd","slug":"harvested-wheat-crop-in-the-fields-damaged-by-rain-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122877-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खेतों में कटी गेहूं की फसल बारिश से हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खेतों में कटी गेहूं की फसल बारिश से हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लहसुन की फसल को भी पहुंचा नुकसान, बागवानी व प्याज की फसल को मिली संजीवनी
कोटद्वार/लैंसडौन। मंगलवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार दोपहर तक जारी रहा। भाबर क्षेत्र में खेतों में कटी गेहूं की फसल बारिश से भीगकर खराब हो गई। हालांकि बुधवार दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद काश्तकारों ने कुछ राहत की सांस ली। बारिश से लहसुन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बागवानी के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है।
मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से शुरू हुई तेज बारिश रातभर रुक-रुककर होती रही। बुधवार को दोपहर तक बारिश जारी रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तापमान गिरने से सर्दी का एहसास हुआ तो लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए। वहीं, खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को कई किसानों ने काट लिया।
बारिश होने पर खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई। किसान कुबेर जलाल, वीरेंद्र केष्टवाल, भुवन जलाल, कांति प्रसाद सेलवाल, मीनाक्षी देवी, राकेश चौधरी, बृजमोहन सिंह रावत, भास्कर नेगी ने बताया कि क्षेत्र के काश्तकार 40 फीसदी से अधिक गेहूं की कटाई कर चुके हैं। बारिश से गेहूं की कटी फसल के साथ ही लहसुन को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से आम, लीची , नींबू, अमरूद आदि की बागवानी को फायदा पहुंचा है। बागवानों का कहना है कि सूखे के कारण आम की फसल पर चेपा रोग लग गया था जिससे फसल खराब होने की आशंका बनी थी। बारिश से इससे मुक्ति मिलेगी। साथ ही दाना भी मजबूत होगा।
Trending Videos