{"_id":"6a4a4bbb8efd5cdbc90e50c9","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-siddhabali-temple-causing-traffic-jams-on-the-highway-and-the-pakhro-route-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124838-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे और पाखरो मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे और पाखरो मार्ग पर लगा जाम
Sun, 05 Jul 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
जाम खुलवाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से कोटद्वार-पाखरो मार्ग और पौड़ी नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंदिर की पार्किंग का उपयोग करने के बजाय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जिससे दोनों मार्गों पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार सुबह से ही कोटद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना और धामपुर सहित देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धबाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। दोपहर तक दर्शनार्थियों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में काफी भीड़ रही।
तिलवाढांग चौकी से लेकर डीएफओ कार्यालय तक पौड़ी नेशनल हाईवे के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर, सिद्धबली मंदिर और फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग में पर्याप्त स्थान होने के बावजूद कई श्रद्धालुओं ने कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर दिए। इससे इस मार्ग पर भी आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर केवल एक पुलिसकर्मी की तैनाती होने से यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया और अव्यवस्था बढ़ती चली गई। स्थानीय लोगों ने वीकेंड और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।