{"_id":"6a5e2acacc4715a565034821","slug":"demand-raised-for-regularization-and-equal-pay-for-equal-work-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125185-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की उठी मांग
Mon, 20 Jul 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ पौड़ी के जिला अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा
कोटद्वार। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ पौड़ी के जिला अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार से उनके निराकरण की मांग की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित जिला अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी और कर्मचारी हितों के लिए निर्णय लेना होगा। सभी पदाधिकारियों ने एक बैनर तले संघर्ष करने का निर्णय लिया। कहा कि जिला इकाई एक हो जाय तो प्रांतीय कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेगी।
स्थानीय इकाई अध्यक्ष महेंद्र घांघट ने जनपद के विभिन्न निकायों से पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार नगर निगम 2018 में अस्तित्व में आया है। ऐसे में कर्मचारियों का पीएफ 2018 के बाद ही कटा है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए साल में 14 दिन का अवकाश का आदेश है। कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण की है। कहा कि जिन कर्मचारियों की सेवाएं 10 साल से अधिक की हो गई है। उनका नियमितीकरण होना चाहिए और समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में नगर निकाय पौड़ी के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र ढींगिया, प्रवीन कुमार घाघट, दुगड्डा से संजू, राकेश, यश गोडियाल समेत आउटसोर्स, मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मी मौजूद रहे।