सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand raised for upgrading the Primary Health Centre at Pokhra.

Kotdwar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा के उच्चीकरण की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 11 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for upgrading the Primary Health Centre at Pokhra.
विज्ञापन
सतपुली। विकासखंड मुख्यालय पोखड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा के उच्चीकरण की मांग की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व में अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने की थी, लेकिन अभी तक अस्पताल का उच्चीकरण नहीं पाया है। इससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हंस अस्पताल सतपुली एवं कोटद्वार, देहरादून जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता को हो रही स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण करने की मांग की है। पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख पोखड़ा संजय जोशी, ग्राम प्रधान एरोली बलबीर सिंह, प्रधान सिलेथ कविता रावत, प्रधान मेलगांव दीपक नेगी, मनोहर प्रसाद, जितेंद्र बिष्ट आदि की ओर से ज्ञापन भेजा गया है। संवाद

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed