सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Department forgets to re-lay asphalt after road cutting.

Kotdwar News: रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 10 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Department forgets to re-lay asphalt after road cutting.
विज्ञापन
10 गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही

शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ने नहीं की कोई कार्रवाई
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत 33 किलोमीटर लंबे केलधार सुपगढ़-गौला वल्ला मोटर मार्ग पर रोड कटिंग के बाद भी डामरीकरण नहीं किया गया है। क्षेत्र के करीब 10 गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क कच्ची पड़ी है और शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
बखरोटी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय शंकरपुर से बसेड़ी तक 14 किलोमीटर सड़क की कटिंग की गई थी। इसके आगे सड़क सुविधा न होने से बखरोटी, बसेड़ी, बड़ेत पल्ला, भुंड, गंगोली, गौला बिचला, गौला छोटा, पंजेरी मोक्षण, रचेल मोक्षण, उनियाल मोक्षण और विजयगांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007-08 में शासन ने भुंड तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कमेड़ा तक 2.5 किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण किया गया और वर्तमान में मार्ग कमंदा तक पहुंच चुका है। कई चरणों में रोड कटिंग का कार्य पूरा होने के बावजूद आज तक सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को कच्चे और उबड़-खाबड़ मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द डामरीकरण कर सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन


दो किमी चौड़ीकरण के बजाय आधा किमी कार्य करने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग के 13वें और 14वें किलोमीटर के बीच कुल दो किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित था लेकिन विभाग ने केवल लगभग आधा किलोमीटर चौड़ीकरण कर कार्य बंद कर दिया। ग्रामीणों ने अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई है।

33 किमी केलधार सुपगढ़ से गौला वल्ला तक मोटर मार्ग के लिए पूर्व में सर्वेक्षण के बाद डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। केंद्र सरकार से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मोटर मार्ग निर्माण एवं सुधार कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- पान सिंह बिष्ट, ईई, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बैजरो मुख्यालय सतपुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed