{"_id":"6a295ef9c359d9ef41042ce3","slug":"leopard-spotted-on-resort-roof-panic-among-people-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124274-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट में पहुंचा, वन विभाग ने जंगल की ओर भगाया
कोटद्वार। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर दिल्ली फार्म के निकट मंगलवार शाम पर्यटन विभाग के नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित जंगल की ओर भगाया।
मंगलवार शाम करीब छह बजे अचानक एक गुलदार दिल्ली फार्म के पास स्थित नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर पहुंच गया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। राहगीरों की नजर जैसे ही गुलदार पर पड़ी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गुलदार के रिजॉर्ट की छत पर होने की खबर आसपास फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
वन कर्मचारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए गुलदार को जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पर्यटन विभाग का यह रिजॉर्ट वर्ष 2017 में बनकर तैयार हुआ था लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। तब से यह खंडहर में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
उधर, सनेह क्षेत्र में भी गुलदार की सक्रियता लगातार बनी है। इन दिनों सिद्धबली मंदिर के समीप स्थित कॉलोनी और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में भय है। गत 29 मई को सनेह रोड स्थित वन विभाग की गंगा वाटिका के समीप पशुओं के लिए चारा काट रही कोटड़ीढांग निवासी रीना देवी (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह पर गुलदार ने हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गई थीं।
लैंसडौन वन प्रभाग के रेंजर विपिन जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर गुलदार दिखने की सूचना मिली थी। सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में भी गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुबह-शाम और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने एवं बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।