{"_id":"6a368d31c1549001bf05833a","slug":"development-being-brought-to-the-region-khanduri-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124495-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा विकास : खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा विकास : खंडूड़ी
Sat, 20 Jun 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस अध्यक्ष ने किया तीन वार्डों में 54 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार को सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़ और लालपानी सनेह वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रास्टनगंज और कुंभीचौड़ में 18.50 लाख रुपये और लालपानी सनेह में 35.75 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और जनता के विश्वास से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक इन तीनों वार्डों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए गए हैं। क्षेत्र में चार नई पुलियों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान होने वाले कटाव और नुकसान से लोगों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष विजयानंद पोखरियाल, पार्षद संजय भंडारी, अनिल रावत, जेपी ध्यानी, बीना रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज नेगी मौजूद रहे।