{"_id":"69f3589d280f85bf6b013ae8","slug":"directives-issued-to-withhold-salary-of-medical-officer-in-charge-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-123367-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पीएचसी दुगड्डा का किया औचक निरीक्षण, मिली कई अव्यवस्थाएं
लैब व डायग्नोस्टिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
कोटद्वार। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की कमी एवं व्यवस्थागत खामियों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पीएचसी भवन की जर्जर स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि यदि भवन उपयोग के योग्य नहीं है तो उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रचार-प्रसार सामग्री के लंबे समय से भंडारण पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान फ्री डायग्नोस्टिक सेवा के प्रतिनिधि ओपीडी समय पर भी अनुपस्थित पाए गए जिस पर उनके बिल भुगतान और रोक लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए। लैब टेक्नीशियन एवं डायग्नोस्टिक सुविधाओं के अभाव को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, बायोमीट्रिक उपस्थिति, दवा भंडारण एवं उपलब्धता को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बीपी व हाइपरटेंशन के मामलों की जानकारी ली। सीएमओ को पिछले चार माह में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से कराए गए प्रसव के सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, बीडीओ विद्यादत्त रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos