{"_id":"69f4e6fda7942321e5074d7e","slug":"dm-gave-approval-for-the-reconstruction-of-the-bridge-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123392-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीएम ने दी डाट पुलिया के पुनर्निर्माण की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीएम ने दी डाट पुलिया के पुनर्निर्माण की मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/पाैड़ी। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा के बीरोंबाड़ी तोक में स्थित क्षतिग्रस्त डाट पुलिया के पुनर्निर्माण को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंजूरी प्रदान कर दी है। हाल ही में क्षतिग्रस्त हुई इस पुलिया के कारण स्थानीय ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में डाट पुलिया बही, 11 गांवों का संपर्क कटा शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका डीएम ने संज्ञान लिया और बीडीओ को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बीडीओ ने पुलिया का प्रतिवेदन तैयार किया और 4.06 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा। अब डीएम ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रारंभ किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में काम पूर्ण कराया जाए। संवाद
Trending Videos