{"_id":"6a563324a9c17f934e05c4af","slug":"election-results-for-all-wards-of-dcdf-declared-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125056-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीसीडीएफ के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीसीडीएफ के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
Tue, 14 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन अधिकारी डीआईसी के महाप्रबंधक सोमनाथ ने जारी की विजयी प्रत्याशियों की सूची
कोटद्वार। सहकारी समिति जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड (डीसीडीएफ) कोटद्वार की प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों और आरक्षित वर्गों के लिए चुने गए सदस्यों ने प्रबंध समिति में स्थान बनाया है।
जारी परिणामों के अनुसार, कोटद्वार वार्ड-1 (अनुसूचित जाति आरक्षित) से विनोद कुमार तथा सामान्य सीट से प्रदीप निर्वाचित हुए। थलीसैंण वार्ड-2 की सामान्य सीट पर गजेंद्र सिंह और महिला आरक्षित सीट पर पुष्पा नेगी ने जीत दर्ज की। पौड़ी-श्रीनगर वार्ड-3 की महिला आरक्षित सीट से पिंकी देवी और सामान्य सीट से तारा सिंह विजयी रहे।
इसी प्रकार लैंसडौन वार्ड-4 की सामान्य सीट से दीपक बर्त्थवाल और महिला आरक्षित सीट से बबीता देवी निर्वाचित घोषित किए गए। व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-5) की महिला आरक्षित सीट पर शोभा भंडारी व सामान्य सीट पर राजेंद्र जखमोला ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड 6 अन्य विशेष समितियों की सामान्य सीटों पर चंद्रकांत द्विवेदी, गुमान थापा और रविंद्र सिंह नेगी प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।