फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants entered residential areas in Grastonganj and created havoc.

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में रिहायशी इलाके में घुसे हाथियों ने मचाया उत्पात

Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Elephants entered residential areas in Grastonganj and created havoc.
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित खाम गार्डन, ग्रास्टनगंज में मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। दो वयस्क हाथियों और एक शावक ने एक मकान का भारी-भरकम लोहे का गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया। करीब एक घंटे तक घर में रह रहे दो परिवार दहशत के साये में कैद रहे।
विज्ञापन

खाम गार्डन निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश थपलियाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड उनके घर के बाहर पहुंचा। हाथियों ने मुख्य गेट तोड़कर आंगन में धमक आए। काफी देर तक परिसर में डटे रहे। इस दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य भय के कारण बाहर नहीं निकल सके। पड़ोसियों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बाद में स्थानीय लोगों ने आग जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन रात में कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे क्षेत्रवासियों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों ने आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने स्थानीय लोगों के आरोपों से अलग दावा किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाथी पहले शाम करीब सात बजे क्षेत्र में पहुंचे थे, जिन्हें वनकर्मियों ने जंगल की ओर खदेड़ दिया था। इसके बाद रात करीब 10 बजे हाथी दोबारा आबादी क्षेत्र में पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों के आबादी क्षेत्र में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग का स्टाफ मौके पर भेज दिया गया था। टीम ने लगातार प्रयास कर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। साथ ही लोगों से रात के समय अनावश्यक आवाजाही से बचने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
-विपिन चंद्र जोशी, रेंज अधिकारी कोटद्वार
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed