{"_id":"6a68b025fc80d2cb27018214","slug":"elephants-wreak-havoc-in-meruda-village-crops-trampled-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125377-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मेरुड़ा गांव में हाथियों का उत्पात, फसलें रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मेरुड़ा गांव में हाथियों का उत्पात, फसलें रौंदी
Tue, 28 Jul 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के मेरुड़ा गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों का आतंक इतना बढ़ गया है कि गांव में रहना दूभर हो गया है।
ग्राम मेरूड़ा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार देर रात करीब तीन बजे हाथियों का एक झुंड गांव में घुस आया। हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंद दिया जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने, गांव में नियमित गश्त बढ़ाने और हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
फोटो समाचार