सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Entrepreneurs Should Play an Active Role in the Economy by Expanding Industries: Ritu

उद्योग बढ़ाकर आर्थिकी में सक्रिय भूमिका निभाएं उद्यमी : ऋतु

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 29 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs Should Play an Active Role in the Economy by Expanding Industries: Ritu
विज्ञापन
हिमालयन इंडस्ट्री एवं बिजनेस एक्सपो के समापन पर बोलीं विधानसभा अध्यक्ष
Trending Videos

कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी ने कहा कि उत्तराखंड में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योगों को आगे बढ़ाएं और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने आकर्षक स्टॉल लगाए। जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। समारोह में सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक उपासना सिंह, सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव विवेक चौहान, बालेंद्र कुमार, मयंक कोठारी, ममता, विवेक अग्रवाल, जयदीप बिष्ट, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed