फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Experts shared advanced paddy cultivation techniques with farmers.

Kotdwar News: विशेषज्ञों ने किसानों को बताई धान की उन्नत तकनीक

Fri, 31 Jul 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 31 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Experts shared advanced paddy cultivation techniques with farmers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। पूर्वी झंडीचौड़ में आयोजित एक सभागार में किसान गोष्ठी में धान की पैदावार करने वाले किसानों को इसकी उन्नत तकनीक से खेती करने पर कई गुना लाभ अर्जित करने की सलाह दी गई।
विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीक में फसल मैनेजमेंट के महत्व पर जानकारी देते हुए समय-सीमा, खरपतवार नाशक रसायन, खेत की नमी व वर्षा को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञों ने प्रयोग किए गए खेतों में पहुंचकर किसानों को धान की फसल का मुआयना कराया। जहां किसान धान की बढ़वार से संतुष्ट नजर आए। किसानों को बताया कि सिगड्डी क्षेत्र में जहां भी किसानों ने धान की सीधी बिजाई की, किसानों को इसका काफी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में कृषि अधिकारी प्रीत चग्यान, कुलदीप सिंह व जयपाल सिंह, प्रगतिशील कृषक व सीधी धान बिजाई अपनाने वाले किसान रविंद्र सिंह, रोशन धूलिया, विकास मेहरा, हरि सिंह जलाल, भूपेंद्र जलाल, भूपेंद्र सिंह, आनंदमणि कुकरेती, कृष्णानंद शर्मा, चंद्र सिंह अधिकारी, अर्जुन सिंह, दीपक डबराल, प्रकाश पंत, कुबेर जलाल आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed