{"_id":"6a6c953911fa82570a07d1d3","slug":"welfare-kits-distributed-to-workers-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125430-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: श्रमिकों को वितरित की गई कल्याण किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: श्रमिकों को वितरित की गई कल्याण किट
Fri, 31 Jul 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन के सहयोग से श्रमिक कल्याण किट वितरित की गई। कार्यक्रम में 180 श्रमिक लाभान्वित हुए। वहीं, करीब 70 श्रमिकों की 44 तरह की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी के नींबूचौड़ स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। कार्यक्रम में शामिल हुए श्रमिकों को श्रमिक कल्याण किट दी गई। वहीं श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य में सामने आने वाले संभावित अवरोधों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच की गई। विधायक ने अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से श्रमिक हित में किए जा रहे सहयोग की सराहना की। संवाद