{"_id":"69dba1cfa0642d058808ccb4","slug":"five-shops-gutted-in-fire-two-partially-damaged-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122966-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आग लगने से पांच दुकानें जलीं, दो को आंशिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आग लगने से पांच दुकानें जलीं, दो को आंशिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में इमारती लकड़ी व मशीनें जलीं, रविवार सुबह की घटना
अग्निशमन यूनिट कोटद्वार, नजीबाबाद व सेना के फायर टेंडरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
कोटद्वार। मालगोदाम रोड पर भयंकर अग्निकांड में पांच लकड़ी कारोबारियों की दुकानें जल गई जबकि दो दुकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने तीन बड़े फायर टेंडर व एक छोटे फायर टेंडर से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग बुझाने में सेना के साथ ही अग्निशमन यूनिट नजीबाबाद के फायर टेंडर की मदद भी ली गई और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
रविवार सुबह हुए अग्निकांड के प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर सरफराज व मंजूर अहमद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दुकान में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और पास ही स्थित अन्य दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर कारोबारी, पुलिस प्रशासन व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के तीन बड़े टेंडर व एक छोटा टेंडर लगाया गया, लेकिन भीषण अग्निकांड होने के कारण सेना के फायर टेंडर को भी आग बुझाने में लगाया गया।
इसके बाद यूपी के नजीबाबाद से भी अग्निशमन विभाग का फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचा। एक के बाद एक फायर टेंडरों ने कुल 11 चक्कर लगाकर व पानी की बौछार कर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर सीओ निहारिका सेमवाल, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, राजस्व उपनिरीक्षक आशीष केमनी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
अग्निशमन अधिकारी महताब अली ने बताया कि अग्निकांड में फुरकान निवासी आमपड़ाव, नदीम निवासी लकड़ीपड़ाव, शाकिब व गय्यूर निवासी मालगोदाम रोड, फैजान निवासी नजीबाबाद एवं मोहम्मद आदिल की दुकानों में इमारती लकड़ी व मशीनें पूरी तरह जल गई। शाहरुख व शाकिब की दुकानें आंशिक रूप से जली हैं।
रविवार का दिन होने के कारण बंद थी अधिकांश दुकानें
रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थी। इससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ कारोबारी अपने काम से नजीबाबाद भी गए हुए थे। सूचना पर कारोबारी मौके पर पहुंचे और इसके बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सका। कारोबारियों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर होने के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
नजदीक में हाइड्रेंट होता तो कम होता नुकसान
अग्निशमन विभाग की ओर से कोटद्वार में 10 स्थानों पर हाइड्रेंट बनाने का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था लेकिन अभी तक हाइड्रेंट नहीं बन पाए हैं। जिससे फायर टेंडर खाली होने पर उसे दोबारा भरने के लिए बीईएल के हाइड्रेंट में ले जाना पड़ता है जिससे फायर टेंडर को वापस लौटने में काफी वक्त लग जाता है। इसके अलावा बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण भी फायर की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। रविवार को भी मालगोदाम रोड में हुए अग्निकांड में यही सब देखने को मिला। बाद में कुछ फायर टेंडर को जल संस्थान के गाड़ीघाट स्थित मिनी ट्यूबवैल में भरा गया।
Trending Videos