सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus services from the Parvati and Srinagar depots are not reaching Kotdwar.

Kotdwar News: कोटद्वार नहीं पहुंच रही पर्वतीय और श्रीनगर डिपो की बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 12 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bus services from the Parvati and Srinagar depots are not reaching Kotdwar.
विज्ञापन
तड़के साढ़े चार बजे के बाद कोटद्वार से श्रीनगर के लिए नहीं है कोई रोडवेज बस
Trending Videos




दिन में लैंसडौन के लिए भी बस नहीं मिलने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
कोटद्वार। उच्च पर्वतीय क्षेत्र के लिए वाया कोटद्वार पर्वतीय डिपो और श्रीनगर डिपो की बसों का संचालन नहीं होने से न केवल यात्री परेशान हैं बल्कि रोडवेज डिपो प्रशासन अपने डिपो की बसें चलाने को लेकर असमंजस में है।
श्रीनगर रोडवेज डिपो से एक बस कोटद्वार के लिए सुबह सात बजे रवाना होती है। पौड़ी, सतपुली होते हुए यह बस दोपहर 12:15 बजे कोटद्वार पहुंचती है और यहां से दोपहर 1 बजे श्रीनगर के लिए वापसी करती है। पांच अप्रैल से इस बस का संचालन बंद है। ऐसे में श्रीनगर-कोटद्वार के बीच रोडवेज बस का संचालन दिन भर ठप पड़ा रहता है। दरअसल कोटद्वार रोडवेज डिपो से श्रीनगर के लिए दो बसें तड़के चार और साढ़े चार बजे ही रवाना हो जाती हैं। इसके बाद पूरे दिन श्रीनगर के लिए कोई अन्य बस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे ही हालात देहरादून से वाया हरिद्वार, कोटद्वार, दुगड्डा होते हुए लैंसडौन की बस सेवा के साथ बने हुए हैं। पर्वतीय डिपो यह बस सेवा पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी है। दरअसल लैंसडौन क्षेत्र में बस की चपेट में आकर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना में लैंसडौन पुलिस ने रोडवेज बस को सीज कर दिया था। तब से बस सेवा ठप है। यह बस कोटद्वार में यात्रियों को सुबह 9:30 बजे उपलब्ध हो रही थी। वहीं, कोटद्वार से लैंसडौन के दो ही बस सुबह आठ बजे और दोपहर 2:30 संचालित होती हैं। इस बीच पर्वतीय डिपो की बस नहीं पहुंचने से यात्रियों का इंतजार काफी बढ़ गया है।
कोटद्वार डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि श्रीनगर डिपो की बस दोपहर उपलब्ध नहीं होने और इस बाबत कोई भी जानकारी नहीं मिलने पर बस की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों की नाराजगी उन्हें झेलनी पड़ रही है। श्रीनगर के समय में ही कोटद्वार डिपो की बस संचालित करने की मुख्यालय को डिमांड भेजी जाएगी। वहीं, श्रीनगर डिपो से बताया गया है कि बस में तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए बस टाटा देहरादून भेजी गई है। तीन-चार दिन में बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed