{"_id":"69dba280b5202ebf1302d91f","slug":"bhitoli-presented-to-social-worker-sarojini-kukreti-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122969-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: समाजसेवी सरोजनी कुकरेती को भेंट की गई भिटोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: समाजसेवी सरोजनी कुकरेती को भेंट की गई भिटोली
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था धाद की ओर से ज्ञानवृक्ष स्कूल पदमपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम
कोटद्वार। धाद मातृभाषा एकांश कोटद्वार की ओर से ज्ञानवृक्ष स्कूल पदमपुर में बच्चों के साथ बाल पर्व फूलदेई मनाया गया। साहित्यकार सुंदरलाल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भिटोली रहा। इस वर्ष की भिटोली समाजसेवी सरोजनी कुकरेती को भेंट की गई।
ज्ञानवृक्ष स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना कुकरेती ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अगली पीढ़ी में हमारी संस्कृति का हस्तांतरण होता है। धाद मातृभाषा एकांश की महिलाओं द्वारा थड़िया लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा एक से पांच तक जूनियर चित्रकला प्रतियोगिता में यशवी, ग्रीशा, परी, कहानी लेखन में प्रीतेश, आरोही ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथली व परिधि को सांत्वना स्थान मिला।
जूनियर चित्रकला प्रतियोगिता में अक्षित, मानवी व कार्तिक, कहानी लेखन में समीक्षा,अयांश व कुशाग्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिद्धि व अंशिका सांत्वना स्थान पर रहीं। फूलदेई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रिद्धि भट्ट व रश्मि नौटियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राजेश खत्री, प्रशांत कुकरेती, सोहन मैंदोला, मनोज घिल्डियाल, वंदना बडोला, लक्ष्मी रावत, रूपा रावत, गीता सैलानी, दुर्गा रावत आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos