{"_id":"6a57887f1edc124c8002a9bb","slug":"former-minister-visits-base-hospital-to-check-on-patients-condition-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125071-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पूर्व मंत्री ने बेस अस्पताल में जाना मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पूर्व मंत्री ने बेस अस्पताल में जाना मरीजों का हाल
Wed, 15 Jul 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर की वार्ता, स्वास्थ्य सेवाओं में की सुधार की मांग
कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को बेस अस्पताल का दौरा कर वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल जाना। मरीजों व उनके परिजनों ने चिकित्सकों व दवाइयों की कमी समेत कई समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी की। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर सुधार की मांग की।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात की। बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने अस्पताल में रिक्त चिकित्सक पदों पर शीघ्र नियुक्ति, दवाइयों की समुचित उपलब्धता, अतिरिक्त बिलिंग काउंटर शुरू करने, बंद पड़े आईसीयू को शीघ्र संचालित करने, लंबे समय से प्रस्तावित बर्न यूनिट को जल्द स्थापित करने की मांग की। कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में मौजूदा संसाधन पर्याप्त नहीं हैं और तत्काल प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, शुभम सुयाल, भास्कर प्रजापति, राजा आर्य, अमित राज, मनदीप, नीरज बहुगुणा, राकेश शर्मा, सूरज कांति, राजीव कपूर, मनोज बिष्ट मौजूद रहे।