{"_id":"6a032e1d21e3b351cb037522","slug":"garhwals-first-mp-arya-remembered-on-his-birth-anniversary-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123623-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जयंती पर गढ़वाल के प्रथम सांसद आर्य को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जयंती पर गढ़वाल के प्रथम सांसद आर्य को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 12 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शैलशिल्पी संगठन, महानगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुगड्डा ने किया कार्यक्रम
कोटद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गढ़वाल के प्रथम सांसद स्व. बलदेव सिंह आर्य की 114वीं जयंती कोटद्वार महानगर, दुगड्डा व उनके पैतृक गांव उमथगांव में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बलदेव सिंह आर्य आजादी से पूर्व और बाद में देश और समाज के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने दलितों के साथ समग्र समाज के लिए कार्य किया। समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर हेमलता नेगी, डॉ. सोहन लाल, मयंक कोठारी, एमएल भारती, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, किसान नेता परशुराम, गीता सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने किया। उधर, महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दुगड्डा। कांग्रेस कमेटी दुगड्डा की ओर से उनके पैतृक गांव उमथगांव में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, स्व. बलदेव सिंह आर्य के भतीजे जयद्रथ आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला, अनिल रतूड़ी, पूरण सिंह, हरेंद्र रावत मौजूद रहे।
Trending Videos