{"_id":"6a578b22f1204d360409f311","slug":"highway-widening-turns-into-a-problem-debris-and-boulders-threaten-15-connecting-roads-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125077-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण बना मुसीबत, मलबा-बोल्डर से 15 संपर्क मार्गों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण बना मुसीबत, मलबा-बोल्डर से 15 संपर्क मार्गों को खतरा
Wed, 15 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली-दंगलेश्वर मार्ग पर रोज गिर रहे पत्थर
सैकड़ों गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित
सतपुली। गुमखाल-सतपुली के बीच पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अब आसपास के संपर्क मार्गों पर सफर करने वाले लोगों के लिए भी बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। मल्ली सतपुली से करीब 200 मीटर नीचे से गुजर रहे सतपुली-दंगलेश्वर मोटर मार्ग पर हाईवे से लगातार मलबा और भीमकाय बोल्डर गिर रहे हैं। इससे इस मार्ग से जुड़े 15 मोटर मार्गों और सैकड़ों गांवों के लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
मां शेरावाली मंदिर के समीप आए दिन मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क कई बार बाधित हो जाती है। सतपुली से करीब 500 मीटर आगे स्थित यह मार्ग गुमखाल-सतपुली हाईवे बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यहां यातायात रुकने से संपर्क मार्गों पर भी आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी हाईवे के ऊपर और नीचे लटके विशाल बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। इससे सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। यात्रियों को आशंका रहती है कि कहीं अचानक गिरने वाला कोई बोल्डर उनकी जान पर भारी न पड़ जाए।