{"_id":"699047138c7893178406e041","slug":"ihms-students-learning-self-defense-techniques-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121729-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आत्मरक्षा के गुर सीख रहे आईएचएमएस के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आत्मरक्षा के गुर सीख रहे आईएचएमएस के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस की एनएसएस इकाई की ओर से तीन दिवसीय ताइक्वांडो कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। संस्थान के मैदान पर आयोजित कार्यशाला का संस्थान के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने उद्घाटन किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट कोच चारु संगम ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। शरीर को चुस्त रखने के लिए प्रारंभिक व्यायाम सिखाया। आज के समय में छात्राओं के लिए स्वयं की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अचानक बनने वाले हालात से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहना आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, नरेश थपलियाल, ममता समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
.
फोटो
Trending Videos
.
फोटो