फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jayharikhal PG College: Instructions to accelerate building construction.

जयहरीखाल पीजी काॅलेज : भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 20 Jun 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 20 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Jayharikhal PG College: Instructions to accelerate building construction.
एसडीएम ने निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक एवं अन्य विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जयहरीखाल। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य ने भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्य की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर पर्याप्त श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी ने एसडीएम को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहा है। पीजी ब्लॉक और ऑडिटोरियम के निर्माण से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के कर्मचारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी पक्षों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed