फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar-Pauri highway blocked for five hours; clearing debris proved to be an arduous task.

Kotdwar News: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

Thu, 09 Jul 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar-Pauri highway blocked for five hours; clearing debris proved to be an arduous task.
छह जगह हुआ भूस्खलन, स्टेट हाईवे-9 समेत कई सड़कें बाधित, थमा सड़क पर यातायात
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली/दुगड्डा। बारिश ने पहाड़ के यातायात पर ब्रेक लगा दिए। बुधवार को रातभर और बृहस्पतिवार सुबह से तेज बारिश हुई। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा और बोल्डर आने से करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे-9 सहित कई अन्य संपर्क मार्ग भी भूस्खलन और पेड़ गिरने से बाधित रहे। एनएच और लोनिवि की टीमों ने जेसीबी व पोकलेन से मलबा हटाकर मार्गों पर आवाजाही शुरू कराई।
पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के समीप, लालपुल से आगे, पांचवें मील रपटा, दुर्गादेवी मंदिर, भदालीखाल स्थित उबाणी पेयजल स्रोत और गुमखाल-सतपुली के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली व बैरगांव में भी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिद्धबली, दुगड्डा, गुमखाल और सतपुली चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

एनएच प्रशासन की मशीनों से रात में ही मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सुबह 7:30 बजे, दुगड्डा-गुमखाल के बीच 8:30 बजे एवं गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे यातायात सुचारु हो सका। एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार सैनी ने बताया कि कोटद्वार से सतपुली के बीच छह स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हुआ था। विभागीय टीम ने मशीनों की सहायता से सभी अवरोध हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे-9 पर साझासैंण स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास पेड़ गिरने से सड़क कई घंटे बंद रही। लोनिवि दुगड्डा की टीम ने सुबह करीब नौ बजे पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया। उधर, सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग पर मां शेरावाली मंदिर के समीप एनएच-534 चौड़ीकरण की कटिंग से मलबा सड़क पर आ गया। दंगलेश्वर पुल के पास खैरासैंण तिराहे पर भी मलबा आने से मार्ग बाधित रहा, जिसे सुबह करीब 10 बजे जेसीबी की मदद से साफ किया गया।

उधर, बैजरो-चौखाल-उफरैंखाल-गैरसैंण मार्ग पर सिलोली के पास बुधवार रात से भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप रही। घंटों तक यात्री फंसे रहे। पोखड़ा और उफरैंखाल के बीच चौड़ीकरण कार्य वाले हिस्सों में भी लगातार मलबा गिरने से परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed