{"_id":"6a5f64ed68b59223600843eb","slug":"lansdowne-tehsil-diwas-20-complaints-resolved-on-the-spot-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125204-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन तहसील दिवस : 20 शिकायतें मौके पर हुईं हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन तहसील दिवस : 20 शिकायतें मौके पर हुईं हल
Tue, 21 Jul 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी जनसेवक की भावना से करें काम : सीडीओ
लैंसडौन। सामुदायिक कक्ष में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अशोक जोशी ने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। तहसील दिवस में प्राप्त कुल 24 शिकायतों और आवेदनों में से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
सीडीओ अशोक जोशी ने कहा कि सभी अधिकारी जनसेवक हैं और उन्हें सेवक की भावना से कार्य करना चाहिए। प्रधान संघ जयहरीखाल के अध्यक्ष एवं चमेठा के बीडीसी सदस्य विक्रांत खंतवाल और आनंदमणि ने ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत करने, होटलों के ठोस कूड़ा प्रबंधन, मनरेगा कार्यों का लंबित भुगतान, सड़क निर्माण में भूमि देने वाले स्वामियों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की खराब दूरसंचार व्यवस्था का मुद्दा रखा। सकमुंडा की बीडीसी सदस्य मीना रौतेला ने पेयजल संकट दूर करने, सोमप्रकाश ने पालकोट में कथित अवैध रूप से संचालित होटल के खिलाफ कार्रवाई, नौगांव की प्रधान रेशमा देवी ने पीएमजीएसवाई के तहत बनी टोलबार-मोहरा-नौगांव सड़क की मरम्मत, मोहरा की प्रधान सरिता देवी ने जूनियर हाईस्कूल भवन की जर्जर स्थिति और राज्य आंदोलनकारी मनमोहन असवाल ने जैहरी पंचायत भवन के क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
लता देवी ने लैंसडौन-डुमैला मार्ग के लैंसडौन से डेरियाखाल तक करीब दो किलोमीटर हिस्से के सुधारीकरण एवं पक्कीकरण की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण, कनिष्ठ प्रमुख पूनम मेंदोला, खंड विकास अधिकारी अमित सैनी, तहसीलदार विद्यादत्त उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने किया।