{"_id":"6a4cf559107ac8dd5706fb17","slug":"laying-the-foundation-stone-of-a-road-worth-rs-404-crore-in-bironkhal-enumerating-the-achievements-of-the-government-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124895-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बीरोंखाल में 4.04 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बीरोंखाल में 4.04 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो/बीरोंखाल। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बीरोंखाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही 44 लाख रुपये की लागत से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली और जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बताया कि 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 10 किलोमीटर उफरैखाल-भतबौं-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।
इस मौके पर सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले लिए गए हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई। इसके अलावा नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी जैसी योजनाएं सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतपाल महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे उफरैखाल-भतबौं-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा सराईंखेत-जोगीमढ़ी मोटर मार्ग से कमलिया पल्ला तक प्रस्तावित तीन किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए वन संबंधी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ सुदर्शन सिंह, सुयश रावत, कमल किशोर, ओमपाल, बृजमोहन, मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।