{"_id":"6a5e13dd91fe00891c078a1c","slug":"leopard-spotted-again-in-manohar-colony-caught-on-cctv-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125176-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मनोहर कॉलोनी में फिर दिखा गुलदार, सीसीटीवी में दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मनोहर कॉलोनी में फिर दिखा गुलदार, सीसीटीवी में दिखा
Mon, 20 Jul 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, वन विभाग ने गश्त बढ़ाई
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज से सटे नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से लोगों में दहशत है। लोअर कालाबड़ स्थित मनोहर कॉलोनी में पिछले दो दिनों से गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। उसकी गतिविधियां कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुलदार रात के समय भोजन की तलाश में कॉलोनियों तक पहुंच रहा है। इसके चलते लोग सुबह और देर शाम घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। बीते एक माह से जंगल से सटे वार्डों में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ी है। 30 मई को सनेह मार्ग स्थित गंगा वाटिका के पास घास काट रही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। वहीं, दो जुलाई को प्रताप कॉलोनी, शिवपुर में रामेश्वरी देवी पर भी हमला हुआ था। इसके अलावा शिवपुर में एक बछिया और गिंवाई स्रोत क्षेत्र में एक बकरी को भी गुलदार अपना शिकार बना चुका है।
कोटद्वार रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से रात के समय सतर्क रहने, घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।