{"_id":"69d3ef7180b0090a820d245c","slug":"lucc-fraud-victims-sit-in-continues-at-the-tehsil-office-kotdwar-news-c-5-1-drn1020-940207-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एलयूसीसी ठगी पीड़ितों का तहसील में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एलयूसीसी ठगी पीड़ितों का तहसील में धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों ने सोमवार को 274वें दिन भी तहसील में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
रविवार को तहसील में एकत्र होकर एलयूसीसी ठगी पीड़ितों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने कहा कि निवेशक अपने पैसे के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे पीड़ितों की मानसिक स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। पीड़ितों ने कंपनी संचालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें उनकी डूबी हुई रकम वापस लौटाने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी डूबी रकम उन्हें वापस नहीं मिल जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में सरोज गौड़, तृप्ति नेगी, संदीप रावत, बीरेंद्र रावत, राजेंद्र भंडारी, हरेंद्र रावत, सुरेश नेगी, जयपाल राणा, कुलवंत सिंह, बिजेंद्र रावत, बलबीर सिंह नेगी, उम्मेद सिंह आदि शामिल रहे। संवाद