फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mahabgarh Temple to undergo beautification; financial approval received.

Kotdwar News: महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, वित्तीय स्वीकृति मिली

Sun, 02 Aug 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 02 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Mahabgarh Temple to undergo beautification; financial approval received.
फोटो
विज्ञापन

सीएम की घोषणा में शामिल है मंदिर का सौंदर्यीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने 169.47 लाख रुपये बजट की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

महाबगढ़ मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 169.47 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था जिसे अब मंजूरी मिल गई है। परियोजना के तहत मुख्य मार्ग से मंदिर तक लगभग 800 मीटर लंबा टिनशेड बनाया जाएगा। इसके अलावा पथप्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग टाइल्स का पैदल मार्ग, रेलिंग, सत्संग भवन, मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार, धर्मशाला और शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। डीएम पौड़ी के अनुसार परियोजना का क्रियान्वयन पर्यटन विभाग के माध्यम से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) कराएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाएगा। इसकी नियमित समीक्षा भी होगी। परियोजना पूरी होने के बाद महाबगढ़ मंदिर एक विकसित धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अस्थापित होगा जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed