सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mahashivratri: School children took out a procession in the city

महाशिवरात्रि : स्कूली बच्चों ने नगर में किया पथ संचलन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: School children took out a procession in the city
विज्ञापन
नैनीडांडा क्षेत्र के शिव मंदिर कोचियार में अनुष्ठान संपन्न
Trending Videos

कोटद्वार/धुमाकोट। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। वहीं, नैनीडांडा के कोचियार पुल क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। शिक्षक योगेश नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शिव, पार्वती, गणेश की वेशभूषा में वाद्य यंत्रों के साथ नगर में पथ संचलन किया। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम ये महाशिवरात्रि पर्व मनाने के कारण को बताया। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था। इस मौके पर गीता रावत, सुनीता पंत, श्रेया चौधरी, दीक्षा, कीर्ति द्विवेदी, पूजा चतुर्वेदी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विकासखंड नैनीडांडा के कोचियार पुल क्षेत्र में शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक दिलीप रावत,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, सत्यपाल सिंह रावत ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed