सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Science exhibition was the center of attraction in the annual function.

Kotdwar News: वार्षिक समारोह में विज्ञान प्रदर्शन रही आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Science exhibition was the center of attraction in the annual function.
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्रों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और बैंड की प्रस्तुति खासा आकर्षण का केंद्र रही।
Trending Videos

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही इस तरह के समारोह करने से छात्र-छात्राओं का उत्साह बना रहता है। उन्होंने स्कूल का मुख्य द्वार बनाने और समस्याओं के निराकरण में हर संभव मदद का भरोसा दिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी और गढ़वाली गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली प्रियंका पंवार को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत नौ छात्र-छात्राओं और कॉलेज के आदर्श पंवार को एनएमएमएस में चयनित होने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील रमोला, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तनवर, सभासद महेंद्र सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed