फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meritorious scholarship examination concluded in Nainital, 362 out of 407 students appeared

Kotdwar News: नैनीडांडा में मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, 407 में से 362 छात्र हुए शामिल

Tue, 07 Jul 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Meritorious scholarship examination concluded in Nainital, 362 out of 407 students appeared
कोटद्वार/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 407 विद्यार्थियों में से 362 ने परीक्षा दी, जबकि 45 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रवि कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूखाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धुमाकोट, राजकीय इंटर कॉलेज शंकरपुर और इंटर कॉलेज किनगोड़ीखाल में किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा-6 के लिए पंजीकृत 174 विद्यार्थियों में से 151 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 23 अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा-9 के 233 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 211 ने परीक्षा दी और 22 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कक्षा-6 के विद्यार्थियों को 600 रुपये, कक्षा-7 को 700 रुपये, कक्षा-8 को 800 रुपये, कक्षा-9 व 10 को 900 रुपये और कक्षा-11 व 12 के विद्यार्थियों को 1200 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में इस योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed