सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   MS Bitta offered prayers at Siddhabali Temple

Kotdwar News: एमएस बिट्टा ने सिद्धबली मंंदिर में की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 05 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
MS Bitta offered prayers at Siddhabali Temple
विज्ञापन
फोटो

कोटद्वार। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले व अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे और सिद्धबली मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सिद्धबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया व देशवासियों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। पूर्व में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पंजाब में बेअंत सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
एमएस बिट्टा शुक्रवार को जनरल बीसी खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए थे। वह जनरल खंडूड़ी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्हें जिंदा शहीद नाम से संबोधित किया जाता है। वर्तमान में राजनीति से दूर, बिट्टा अपना पूरा समय शहीद सैनिकों और आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के परिवारों की सहायता करने में लगा रहे हैं। श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन व पूजा अर्चना करने के पश्चात बिट्टा ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भेंट की। श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी ध्यानी, सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ भण्डारी, विजयानन्द पोखरियाल, रवीन्द्र सिंह नेगी, राजदीप माहेश्वरी व गिरीश कोठियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed