फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Number of passengers on the Chandigarh route increases; additional bus deployed.

Kotdwar News: चंडीगढ़ रूट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, अतिरिक्त बस चलाई

Sat, 27 Jun 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Number of passengers on the Chandigarh route increases; additional bus deployed.
गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद पहाड़ से प्रवासी बंधुओं का लौटने का सिलसिला शुरू
विज्ञापन

कोटद्वार। गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद पहाड़ से प्रवासियों के जाने सिलसिला शुरू हो गया है। इससे मैदानी रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली समेत चंड़ीगढ़ रूट पर भी रोडवेज को अतिरिक्त बस चलानी पड़ रही है। शुक्रवार के साथ ही शनिवार को भी कमोवेश यही हालात हैं।
पंजाब, हरियाणा खासकर चंडीगढ़ में पहाड़ के लोग बड़ी संख्या में नौकरी पेशा व अन्य कारोबार से जुड़े हैं। प्रवासी परिवार गर्मियों की छुट्टियों में देवपूजन और बच्चों को लेकर गांव जरूर पहुंचते हैं। अब छुट्टियां खत्म हो रही हैं। ऐसे में लोगों का मैदानी इलाकों के लिए लौटना शुरू हो गया है। कोटद्वार डिपो से रोजाना सुबह 10:30 बजे पटियाला के लिए रोडवेज बस संचालित की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद 11:30 बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलती है। दोनों ही रूट पर एक-एक बस का संचालन होता है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रोडवेज बस को पटियाला के बजाय चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। इसके बाद 11:30 बजे नियमित रूप से चलने वाली बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक अनुराग पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ के यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसे देखते हुए चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। वहीं, पटियाला की बस में खराबी आने पर बस पटियाला नहीं जा सकी। बसों की समय से मेंटेनेंस करते हुए रूट पर भेजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि पटियाला और चंडीगढ़ का रूट अंबाला तक एक ही है, लेकिन चंडीगढ़ के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यहां के लिए अतिरिक्त बस चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed