{"_id":"6978a4652d38be9d930148d3","slug":"on-the-first-anniversary-of-ucc-its-importance-was-highlighted-and-talented-individuals-were-awarded-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121350-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूसीसी की प्रथम वर्षगांठ पर बताया महत्व, पुरस्कृत की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूसीसी की प्रथम वर्षगांठ पर बताया महत्व, पुरस्कृत की प्रतिभाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व पंचायत विकास अधिकारी भी हुए सम्मानित
विकासखंड स्तर पर समारोहपूर्वक मनाया गया यूसीसी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
जयहरीखाल। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड जयहरीखाल में यूसीसी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
विकासखंड सभागार में कनिष्ठ प्रमुख पूनम मैंदोला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित हुईं निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में ब्लॉक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में विजेता आकाश, अंकिता और सोनम शामिल रहे। इनके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता अंबिका, आयुषी एवं आकाश को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य वक्ता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सारी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मैंदोला ने समान नागरिक संहिता के उद्देश्यों और इसके सामाजिक महत्व व लाभ की जानकारी दी। कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में समानता और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विवाह पंजीकरण समय पर कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे सामाजिक और कानूनी समस्याओं से बचा जा सकता है।
इस मौके पर यूसीसी पंजीकरण में योगदान देने पर ग्राम प्रधानों एवं पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रवि कुमार, एडीओ पंचायत अनूप भंडारी, विभिन्न विभागों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos