{"_id":"6a60abcba39ff4cd1907330f","slug":"outrage-erupts-over-paper-leaks-and-recruitment-scams-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-125225-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर फूटा गुस्सा
Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने तहसील का घेराव कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज पेपर लीक, भर्ती घोटालों और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर का घेराव कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
बुधवार को आयोजित प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जुलूस बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि युवा रोजगार और न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया।
प्रदर्शनकारियों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रवीन रावत, मदन सिंह रावत, अमित राज सिंह, हिमांशु बहुखंडी, पार्षद सोनिया नेगी मौजूद रहे।