{"_id":"6a819d82ad42e53f9b08740e","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-tang-soo-do-championship-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125796-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तांग सू डो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तांग सू डो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sun, 16 Aug 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वितीय उत्तराखंड राज्य तांग सू डो चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कोटद्वार में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। कहा कि वर्तमान समय में बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी आवश्यक है। तांग सू डो जैसी मार्शल आर्ट विधाएं बेटियों में आत्मविश्वास, साहस, एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को खेलों व आत्मरक्षा जैसी उपयोगी गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं प्रतियोगिता के आयोजन एवं प्रशिक्षण में योगदान देने पर सरिता नेगी प्रशंसा की। तांग सू डो का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही सरिता नेगी ने बताया कि तांग सू डो कोरियाई मार्शल आर्ट परंपरा से जुड़ी एक प्रमुख विधा है। इसमें कोरियाई मार्शल आर्ट परंपरा के साथ अन्य एशियाई मार्शल आर्ट विधाओं का भी प्रभाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ी अपने शरीर की गति, संतुलन और तकनीक का उपयोग करते हुए बिना किसी हथियार के स्वयं की सुरक्षा करने की विभिन्न तकनीक सीखते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।